बांदा। परिषदीय विद्यालय की अध्यापिका के घर चोरों ने
हाथ साफ कर दिया। चोरी का कारनामा सरेशाम अंजाम दिया गया। शहर के धीरज
नगर, कालूकुआं निवासी अध्यापिका सुरक्षा गुप्ता और उसके पति आशाराम गुप्ता
ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम करीब पांच बजे दोनों घर में ताला डालकर
पड़ोस में ही रिश्तेदार के घर गए थे।
इसी बीच चोरों ने दरवाजे का
ताला तोड़कर कमरों और अलमारियों के ताले तोड़ दिए और 50 हजार रुपये तथा
लगभग तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए।
पति-पत्नी
शाम छह बजे वापस पहुंचे तो अलमारी खुली और सामान बिखरा पड़ा मिला। पुलिस
में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मौका मुआयना किया।