फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ लाखों का माल ले उड़े चोर

Fri, 26 Feb 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ोखर बुजुर्ग। चोरों ने धावा बोलकर किराने की दुकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये समेत लाखों का माल ले उड़े। चोरों की करतूत देख गृहस्वामिनी बेहोश हो गई। गांव के प्राइवेट अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घटना गिरवां थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव की है। राम प्रसाद गुप्ता गुरुवार की रात बांदा स्थित रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने आए थे।

घर पर गृहस्वामिनी चुन्नी और उनकी बहू घर पर अकेली थी। रात लगभग दो बजे चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हो गए। यहां रखा लगभग 50 हजार रुपये कीमत का किराने का सामान, 20 हजार के रिचार्ज कूपन और 20 हजार रुपये नगद चोरों ने पार कर दिया।

शुक्रवार को सुबह आसपास के लोगों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद गृहस्वामिनी दुकान पहुंच गईं। चोरों की करतूत देखते ही चुन्नी बेहोश हो गई।

आनन-फानन लोगों ने उसे गांव के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, गिरवां थाना पुलिस निरीक्षण की रस्म अदायगी कर वापस लौट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में चोरों का आतंक है।
विज्ञापन


पुलिस गश्त न होने से चोरों को हौसले बुलंद हैं। अब तक किसी भी चोरी का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। गृहस्वामी ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने और खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें