फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजों के स्टेनो कक्ष से दो कंप्यूटर चोरी

Thu, 19 Nov 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रात-दिन पीएसी की संगीनों के साए में सुरक्षा व्यवस्था से लैस जजी परिसर भी चोरों से सुरक्षित नहीं रहा। सुरक्षा के इन तमाम तामझाम को ठेंगा दिखाते हुए चोरों ने अदालत (जजी) कार्यालय से दो कंप्यूटर सेट पार कर दिए। कोतवाली में तहरीर भेजी गई है।
विज्ञापन



जजी परिसर में पीएसी का कैंप पड़ा है। 24 घंटे पहरा रहता है। इसके अलावा जजी भवनों में चौकीदार भी हैं। इसके बावजूद जनपद न्यायाधीश के आशुलिपिक के कक्ष से रात में कंप्यूटर सेट चोरी हो गया।

आशुलिपिक का कक्ष जिला जज के कक्ष से सटा हुआ है। इसी तरह कुछ दूरी पर स्थित अपर मुंसिफ मजिस्ट्रेट न्यायालय के आशुलिपिक कार्यालय से भी एक कंप्यूटर सेट चोरी हो गया।
विज्ञापन


यहां आशुलिपिक कक्ष में लगा ताला बदला हुआ मिला। इस ताले की चाबी अन्य चाबियों के गुच्छे में पाई गई। न्यायालय से कंप्यूटर चोरी होने पर हड़कंप मच गया।

प्रभारी जनपद न्यायाधीश एके अस्थाना ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने तत्काल कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह को बुलाकर घटना की जांच और खुलासा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें