फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा जिले की युवती की गला रेतकर हत्या

Fri, 11 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र में रामगंगा नहर किनारे खड़े खर पतवार के बीच बांदा जिले की महिला का शुक्रवार को गला रेतकर फें का शव बरामद हुआ। शव के पासपड़े बैग में मिले आधार कार्ड से महिला की पहचान की गई है। बांदा जिले की पुलिस को भी मलवां पुलिस ने खबर दे दी है।
विज्ञापन


बता दें कि रामगंगा नहर चनैनी मजरे बरौरा गांव के पास शुक्रवार को चरवाहों ने शव देखकर पुलिस को खबर दी। पुलिस के मुताबिक  गीता देवी (22) बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के सबादा गांव निवासी रामदीन की पत्नी है। उसके पास से बैग बरामद हुआ। उसमें साड़ियां, स्वेटर, आधार कार्ड मिला। महिला पैर में पायल और बिछिया पहने थी।

चप्पल पैराें के पास अलग पड़े थे। इससे आशंका जताई गई कि मामला प्रेम प्रसंग का रहा होगा। प्रेम संबंधों में ही महिला को आरोपी यहां लाया और हत्या कर शव फेंक दिया। दूसरी ओर महिला के साथ दुष्कर्म से भी पुलिस इनकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन


महिला के गले में धारदार निशान और खून देखकर गला रेत कर हत्या का शक जताया जा रहा है। परिजनों से संपर्क करने में पुलिस को पता चला है कि उसका मायका बिहार प्रांत में हैं। रामदीन कई सालों से सूरत में रहता है। रामदीन के साथ गीता ने चार साल पहले सूरत में प्रेम विवाह किया था। वह सूरत से तीन दिन पहले अपने बहनोई के घर जाने की बात कहकर निकली थी।

बांदा पुलिस से संपर्क करने के बाद गीता के सबादा गांव में रहने वाले जेठ भगवानदीन को खबर दी गई है। वहां से लोग फतेहपुर के लिए रवाना हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक आरके यादव ने बताया कि महिला के घरवालों के आने के बाद ही पूरी हकीकत सामने आएगी। घटना में प्रेम प्रसंग, यात्रा के दौरान महिला को बहलाकर यहां लाने और मारकर फेंक देने के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें