फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया 12 पुलिस कर्मियों का चालान

Sat, 17 Feb 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
विज्ञापन
बिना हेलमेट पुलिस कर्मियों की धरपकड़ करातीं एसपी शालिनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खाकी वर्दी के रुआब में हेलमेट न लगाने वाले पुलिस कर्मियों को भी पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को इसकी शुरूआत हो गई। एसपी शालिनी के निर्देश पर पुलिस कार्यालय परिसर में आने-जाने वाले पुलिस कर्मियों और आम बाइक सवारों की चेकिंग की गई।

विज्ञापन


33 बाइक सवारों को चालान कर जुर्माना वसूला गया। इनमें 12 पुलिस कर्मी हैं। एसपी ने अन्य विभागों को भी पत्र भेजकर कहा है कि सभी कर्मचारी बाइक चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन ड्राइविंग के दौरान सीट बेल्ट लगाएं। जल्द ही सभी कार्यालयों में भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। एसपी के पीआरओ गौरव तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस कार्यालय परिसर में 2300 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें