घर जा रहे छात्र को कार ने मारी टक्कर, मौत
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को विद्यालय से घर जा रहे छात्र को कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सलोन के ग्राम सभा उमरी निवासी जगतपाल का पुत्र अंश (7) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-एक का छात्र था। शनिवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद अंश पैदल ही घर जा रहा था।
तभी उमरी-सलोन मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने छात्र को टक्कर मार दी। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने वाहन चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक कार छोड़ मौके से भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी कोतवाली इंचार्ज मणिशंकर तिवारी ने बताया छात्र के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।