फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक समेत एक गिरफ्तार

Fri, 28 Sep 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्त और बरामद बंदूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व फौजी के घर से छह दिन पूर्व चोरी हुई दोनाली बंदूक पुलिस ने बरामद कर ली। बंदूक के साथ डेढ़ किलो गांजा भी पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध शहर कोतवाली और पैलानी थाने में कई केस दर्ज हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को शाम शहर कोतवाली में पुलिस उपाधीक्षक राघवेंद्र सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि 21 सितंबर की रात शहर के शंकर नगर में रिटायर्ड फौजी शिवचंद्र के घर से उसकी दोनाली लाइसेंसी बंदूक और 27 हजार रुपये चोरी हो गए थे। चोर दीवार फांदकर आए थे। इसकी रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज हुई थी। दोनों पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के मर्दन नाका पुलिस चौकी क्षेत्र के फकीरन टोला में निम्नीपार कांशीराम कालोनी की तरफ से आ रहे लोहा सिंह उर्फ आशीष सिंह को गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया।

वह झोले में दोनाली बंदूक और डेढ़ किलो गांजा लिए था। वह पैलानी थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव का रहने वाला है। उसके विरुद्ध शहर कोतवाली में चोरी, एनडीपीएस एक्ट, शस्त्र चोरी आदि के पांच केस दर्ज हैं। इसके अलावा पैलानी थाने में एससीएसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं की रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी लोहा सिंह को गिरफ्तार करने में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह, मर्दन नाका चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह, विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह, बलखंडी नाका चौकी प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह तथा सिपाही ब्रजमोहन शर्मा और महिला कांस्टेबिल अनीता सचान शामिल रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें