फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की गोली मारकर हत्या

Wed, 13 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
गोली मारी
विज्ञापन
बांदा। घर के बाहर सो रही वृद्ध महिला का गला दबा रहे बदमाशों से उसका पति भिड़ गया। बदमाशों ने पति को तमंचे से गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में चार पड़ोसियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के देवनगर (झील का पुरवा) में मंगलवार की रात 62 वर्षीय मूर्ति घर के बाहर पर सो रही थी। रात में चार बदमाशोें ने उसे दबोच लिया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। आहट मिलने पर घर के अंदर कमरे मेें सो रहे पति कल्लू (65) की आंख खुल गई।

वह तेजी से बाहर निकला और बदमाशों से भिड़ गया। इस पर एक बदमाश ने कल्लू को तमंचे से गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख बदमाश भाग निकले। शोर मचाने पर परिजन और पड़ोसी भी आ गए। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र आशाराम ने दिनेश, कृष्ण बिहारी, आशाराम और एक अज्ञात समेत चार लोगों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी पड़ोसी बताए गए हैं। तहरीर में बताया कि उसके घर के बाहर स्थित तीन बिस्वा जमीन पर दिनेश दो साल से कब्जा किए है।

इसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। यह भी आरोप लगाया कि पिछले वर्ष भी घर के दो सदस्यों की सड़क दुर्घटना में मौत बताकर ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें