फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिवासी महिला के फिर जेवर चोरी

Thu, 08 Mar 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
विज्ञापन
जीआरपी थाने से बाहर आतीं एनआरआई कनक ओमर।
विज्ञापन

दुबई में रहने वाली बांदा की अनिवासी (एनआरआई) महिला के जेवर चोरों ने फिर पार कर दिए। पखवारे भर पहले इसी महिला के पर्स से लगभग साठ हजार के जेवर रोडवेज बस अड्डे से ही चोरी हो गए थे। इस बार ट्रेन में उसकी अटैची से लगभग 90 हजार रुपये के सोने के जेवर पार हो गए। उसने जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चोरी का शिकार हुई महिला विहिप नेता की पुत्रवधू भी है।

विज्ञापन


यहां छोटी बाजार निवासी कनक ओमर पत्नी मलय ओमर दुबई में पति के साथ रह रही हैं। इन दिनों वह यहां आई हुई हैं। 24 फरवरी को कानपुर जाने के लिए बांदा रोडवेज बस अड्डे में बस का इंतजार करते समय किसी ने उनके पर्स से लगभग 60 हजार रुपये का हार पार कर दिया था।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आज तक जेवर का पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह वह अपनी तीन वर्षीय पुत्री के साथ मौदहा से पैसेंजर ट्रेन से वापस आ रही थीं। इचौली स्टेशन के पास उसकी अटैची का ताला तोड़कर चोरों ने सोने के दो कंगन और 10 ग्राम का सोने का पैंडल पार कर दिया। नजदीक बैठे युवक को उसने पकड़ना चाहा तो धक्का देकर चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकला।
विज्ञापन

बांदा जीआरपी थाने में कनक के ससुर विहिप नेता अशोक ओमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष पीएल प्रजापति ने बताया कि चोरी का खुलासा करने के प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें