बांदा। नए साल के जश्न में होश खो बैठे युवक नशे की हालत में आपस में ही भिड़ गए। फायरिंग से युवक घायल हो गया।
दूसरी
घटना में दो युवकों ने एक-दूसरे को पीटकर घायल कर दिया। 'एक अन्य घटना में
दो युवकों ने बीयर के धोखे एसिड पी लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती
कराया गया।
नए साल का जश्न युवाओं पर सिर चढ़कर बोला। होटलों, ढाबों
और प्रमुख चौराहों पर शराब के नशे में टुन्न युवक धमाल मचाते रहे। इसी
जश्न में कई जगह दोस्तों में ही खूनखराबा हुआ।
शहर के केवटरा
मोहल्ले में गोली चलने से दहशत फैल गई। एक गोली अर्जुन निषाद (26) पुत्र
अच्छेलाल निषाद (केवटरा) के पैर में लग गई। सूचना मिलने पर बलखंडी नाका
चौकी प्रभारी संजय सिंह मौके पर पहुंचे और डीजे बंद कराया। घायल को जिला
अस्पताल पहुंचाया।
एक अन्य घटना में महोखर गांव निवासी देवशरण
तिवारी (50) और विष्णु शरण मिश्रा (45) नए साल की खुशी में जाम टकरा रहे
थे। इसी बीच किसी बात को लेकर एक-दूसरे को लाठियों से धुन डाला।
पुलिस
ने दोनों का मेडिकल कराया। उधर, अतर्रा कस्बा निवासी नरेंद्र गुप्ता (17)
पुत्र शत्रुघ्न और दोस्त सौरभ (17) पुत्र रामबाबू नए साल की खुशी में बीयर
के धोखे में बोतल में भरा एसिड पी गए।
दोनों इंटर के छात्र हैं। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।