फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव तेजाब से जलाया

Fri, 01 Jan 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक कॉलेज के मैदान की झाड़ियों में शुक्रवार को महिला का नग्नावस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए हत्यारों ने तेजाब से पूरा शव जला दिया है।
विज्ञापन


कुत्तों ने शव नोचकर क्षत-विक्षत कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, मामले की जांच की जा रही है।

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज के मैदान की तरफ से गुजर रहे लोगों ने क्षत-विक्षत हालत में महिला का शव पड़ा देखा। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


महिला की हत्या करने के बाद शिनाख्त छुपाने के लिए तेजाब डालकर उसका शव जला दिया गया था। रात भर में कुत्तों ने महिला का हाथ समेत शरीर का अधिकांश हिस्सा नोच डाला था।

महिला की उम्र करीब 30 साल के करीब है। चेहरा जला होने के कारण पुलिस शव का शिनाख्त नहीं कर पाई है। महिला के शव से थोड़ी दूरी पर लेडीज चप्पल और पैंट पड़ा मिला।

शरीर के पास साड़ी के टुकड़े भी मिले जो तेजाब डालने से जल गए थे। मौके पर मिले जले हुए कपड़ों के हिसाब से महिला किसी मध्यमवर्गीय परिवार की प्रतीत हो रही थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें