फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी की पिटाई से महिला की मौत

Fri, 06 Nov 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। झगड़ने से रोकने पर पड़ोसी युवक ने महिला को पीट दिया। सिर पर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव में गुरुवार शाम कालका पुत्र रामा और पड़ोसी महिला राजकुमारी पत्नी चुनूबाद के बीच विवाद हो रहा था। दोनों झगड़ते हुए पड़ोस की महिला गुंठी (50) पत्नी शिवबरन पटेल के दरवाजे पर पहुंच गए। गुंठी ने कालका को मना किया।

इस पर कालका और भड़क उठा। राजकुमारी को छोड़कर गुंठी पर लाठी से वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन आनन- फानन में सीएचसी बबेरू ले गए।
विज्ञापन


चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां नाजुक हालत में डाक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर इलाहाबाद जा रहे थे कि रास्ते में महिला की मौत हो गई।

शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने देर शाम बताया कि मृतका के पति शिवबरन पटेल की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें