फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व नगर पंचायत सदस्य ने फांसी लगा जान दी

Thu, 10 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मटौंध। नगर पंचायत के पूर्व सदस्य ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद बताया गया। पत्नी वर्तमान में नगर पंचायत सदस्य है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


कस्बे के चांदन थोक निवासी राजकरण अहिरवार (35) पुत्र मुन्नालाल वर्मा मंगलवार की रात अपने मकान की दूसरी मंजिल में बने कमरे की सीलिंग हुक पर साड़ी से फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया।

घटना के समय बच्चे बगल के कमरे में टीवी देख रहे थे। पत्नी मीरा नीचे मकान में काम कर रही थी। वह ऊपर पहुंची तो पति को फांसी पर टंगा देखा। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


मृतक पूर्व में नगर पंचायत सदस्य रह चुका है। वर्तमान में पत्नी मीरा नगर पंचायत सदस्य है। वह नगर पंचायत में ठेकेदारी करता था। पिता मुन्नालाल सेतु निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।

वह भूरागढ़ में काम करता है। राजकरण अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ यहां रहता था। बड़ी पुत्री मधु (14) कक्षा आठ व पुत्र संजू (12) कक्षा छह और सचिन (10) कक्षा पांच में पढ़ता है।

पोस्टमार्टम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पिता मुन्ना से फांसी लगाने की वजह पूछे जाने पर उसने बताया कि पति-पत्नी के बीच अंदरूनी मामला है। तीन माह पहले भी उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। जिला अस्पताल में उसका इलाज कराया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें