फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: पिता की लाठियों से पीटकर हत्या, बचाने पहुंची मां को भी बेटे ने बेरहमी से पीटा

Wed, 07 Jul 2021 07:08 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा जिले में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के हूसी पुरवा में बेटे ने लाठियों से पीटकर पिता की हत्या कर दी। बचाने पहुंची मां को भी पीटकर घायल कर दिया। घर के बाहर बेरहमी से माता-पिता को पीट रहे बेटे की करतूत को ग्रामीण देखते रहे, बचाने कोई नहीं आया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डाड़ामऊ गांव के मजरा हूसी पुरवा में बुधवार को सुबह रामखेलावन (55) घर के आंगन में बैठे थे। इसी दौरान दूसरे नंबर का पुत्र राममूरत आया और पिता से अभद्रता करने लगा।

विरोध करने पर लाठियों से पीटने लगा। जान बचाने के लिए घर से बाहर भागे तो राममूरत ने दरवाजे पर लाठी मारकर गिरा दिया। पिटाई से रामखेलावन बेहोश हो गए। पति को बचाने पहुंची मां देवरती (50) को भी लाठियों से पीटकर भाग गया। परिजनों ने रामखेलावन को सीएचसी जसपुरा पहुंचाया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवरती का प्राथमिक उपचार किया गया। देवरती ने बताया कि ग्रामीण तमाशबीन बनकर पति को पिटता देखते रहे।

कोई बचाने नहीं आया। उसके चार पुत्र हैं। रामचंद्र और राकेश सूरत में मजदूरी करते हैं। आरोपी राममूरत 15 दिन पहले सूरत से घर आया है। घटना के वक्त छोटा बेटा अवधेश दुकान से सामान लेने चला गया था। यह भी बताया कि कभी-कभी राममूरत की मानसिक स्थिति बिगड़ जाती है।

देवरती के मुताबिक पति के नाम आठ बीघा जमीन है। खेत को लेकर पारिवारिक लोगों से विवाद भी चल रहा है। क्षेत्राधिकारी सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी राममूरत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें