फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के गनर और वेंडर में मारपीट

Tue, 08 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पानी के पैसे के विवाद में सांसद का गनर और वेंडर भिड़ गए। तीखी झड़प के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वेंडर ने गनर के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन


पास खड़े भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। मौका पाकर वेंडर भाग निकला। भाजपा जिलाध्यक्ष की तहरीर पर जीआरपी में वेंडर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बांदा-चित्रकूट सांसद भैरो प्रसाद मिश्र रविवार की रात अपने गनर के साथ मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन


ट्रेन के बांदा स्टेशन में रुकने के दौरान गनर रामसिंह ने प्लेटफार्म की कैंटीन से पानी की बोतल खरीदी। वेंडर द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूले जाने पर गनर ने विरोध जताया।

इस पर वेंडर और गनर के बीच झड़प हो गई। कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया। वेंडर ने गनर के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी। यात्रियों से खचाखच भरे प्लेटफार्म में अफरा-तफरी मच गई।

तमाशाइयों की भीड़ लग गई। विवाद की खबर लगते ही प्लेटफार्म में सांसद के साथ मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला व अन्य भाजपाई आ गए और बीच-बचाव किया।

इस बीच वेंडर भाग निकला। मामला सांसद से जुड़ा होने की वजह से कुछ ही देर में रेलवे के तमाम स्थानीय अधिकारी आ गए। किसी तरह मामले को शांत किया और सांसद को ट्रेन में बैठाकर अधिकारियों ने दिल्ली के लिए रवाना किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला की तहरीर पर जीआरपी थाने में वेंडर राहुल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत 323 (मारपीट), 504 (धमकी) और 506 (जान से मारने की धमकी) की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जीआरपी थानाध्यक्ष राहुल कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

सांसद के गनर और वेंडर के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट के बाद कैंटीन को रेलवे अधिकारियों ने सील कर दिया। मुख्य वाणिज्य इंस्पेक्टर (सीसीआई) संजय कुमार ने बताया कि वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक (झांसी) के निर्देश पर उन्होंने कैंटीन को सील कर दिया है।

बताया कि कैंटीन का लाइसेंस ममता यादव एंड संस के नाम है। लाइसेंस धारक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी किया है। दो दिनों के लिए कैंटीन निलंबित कर दी गई है। जांच के बाद लाइसेंसधारक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कैंटीन संचालक पर्वत कुमार ने आरोप लगाया कि सांसद का गनर तीन बोतल मिनरल वाटर के मात्र 10 रुपये दे रहा था, जबकि वेंडर 45 रुपये मांग रहा था। विरोध करने पर गनर ने उसको तीन-चार थप्पड़ मार दिए।

पिटाई से वेंडर घायल हो गया। गनर के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की बात को गलत बताया। कहा कि मामला सांसद से जुड़ा होने की वजह से उसकी किसी ने नहीं सुनी। झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें