फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की गोली से मां की मौत

Sat, 09 Mar 2019 11:22 PM IST
gaurav gaurav बांदा, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
gun suicide officer
विज्ञापन
पड़ोसी को गोली मारने जा रहे बेटे की गोली से मां की मौत हो गई। आरोपी बेटा फरार हो गया। रक्तरंजित मां को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। देर शाम मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


घटना शनिवार को देर शाम करीब 7 बजे की है। जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित जनपद के जसपुरा थानाक्षेत्र गौरीकलां गांव में सुशील द्विवेदी का गांव के कुछ वैश्य बिरादरी के लोगों से झगड़ा हो गया था। सुशील घर से तमंचा लेकर उन्हेें मारने पहुंच गया। बताते हैं वह नशे में भी था।

इसी बीच उसे रोकने के लिए मां सीता देवी (46) पत्नी कालका प्रसाद दौड़ी और बेटे को रोकने लगी। इसी बीच आपा खो बैठे बेटे ने फायर कर दिया। गोली मां सीता देवी के सिर पर लगी। वह खून लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी। पति कालका प्रसाद उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल आया। यहां डाक्टरों ने सीता देवी की मृत्यु की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन


उधर, आरोपी मौके से भाग निकला। जिला अस्पताल में घटनाक्रम की जानकारी कालका प्रसाद ने दी। देर रात घटना स्थल पहुंचे जसपुरा थानाध्यक्ष ने भी यही बात बताई। जिला अस्पताल से शव को शवगृह में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें