फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारियों के फायर से मोर घायल

Sat, 25 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
माोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। अज्ञात शिकारियों के फायर में मोर घायल हो गया। घंटों तड़पने के बाद राहगीरों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन कोई नहीं आया। इस बीच अज्ञात युवक घायल मोर को लेकर चंपत हो गया।
विज्ञापन


शहर सीमा पर स्थित सेंटमैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पीछे राजपूत नगर मोहल्ले के लोगों ने घायल मोर को तड़पता देखा। मोर के पंख के अंदर से खून बह रहा था। मोहल्ले के उन्नी राजपूत और भाऊराम ने बताया कि मोर शिकारियों की गोली से घायल हुआ है।

मोहल्ले के कुछ लोगों ने शिकारियों को घूमते भी देखा है। आसपास के लोगों ने मोर का प्राथमिक उपचार करने के बाद वन विभाग कर्मचारियों को फोन पर सूचना दी। काफी इंतजार के बाद विभागीय कर्मचारी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


इसी बीच बाइक सवार अज्ञात युवक पशु अस्पताल में इलाज कराने का झांसा देकर घायल मोर को लेकर रफूचक्कर हो गया। उधर, पशु अस्पताल के चिकित्सक डा.एसपी निरंजन ने बताया कि घायल मोर को लेकर कोई भी व्यक्ति उनके पास नहीं आया। इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें