फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोपेड सवार किसान को डंपर ने रौंदा

Wed, 24 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने मोपेड सवार किसान को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों के साथ ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


पुलिस शव उठाने आई तो उससे भिड़ गए। शव उठाने में पुलिस के पसीने छूट गए। एसडीएम के आर्थिक मदद दिलाने के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। किसान ने हेलमेट नहीं लगाया था।

शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुनी पुरवा गांव का जवाहरलाल (65) बरसीम (चारा) की खेती करता है। बुधवार को वह बांदा बरसीम बेचने आया था। 

मोपेड से वापस घर जाते समय तिंदवारा मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक घटना स्थल से कुछ दूर डंपर छोड़कर भाग गया। मोपेड चला रहे किसान ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


हेलमेट लगाए होता तो शायद जान बच सकती थी। उधर, घटना से खफा परिजनों और जमुनी पुरवा के ग्रामीणों ने सड़क पर कंटीले झाड़ डालकर आवागमन रोक दिया। पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो ग्रामीण भिड़ गए और शव को हाथ नहीं लगाने दिया।

लगभग दो घंटे के जाम में दोनों ओर दूर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ देर बाद एसडीएम सदर अनुज सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर विनोद सिंह और प्रभारी निरीक्षक जनमेजय सचान घटनास्थल आए। राजस्व निरीक्षक बल्देव प्रसाद ने मृतक किसान का ब्योरा दर्ज किया।

एसडीएम ने आश्रितों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। इस पर ग्रामीण माने और जाम हटाने को तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने डंपर को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें