फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोशों ने तमंचे की नोक पर दंपति को लूटा

विज्ञापन
लूट की ‌शिकार महिला - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शादी से पूर्व दहिनवारा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे दंपति को बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनहाड़े तमंचे की नोक पर दो लाख के जेवर और 20 हजार रुपये लूट लिए। आसपास के थानों को अलर्ट करने के बावजूदबदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन



चित्रकूट जिले के भंभई गांव निवासी विक्रम सिंह पुत्र राजाराम कुशवाहा अपनी पत्नी सीमा व दो छोटे बच्चों के साथ बल्लान गांव में रामरतन कुशवाहा के यहां दहिनवारा में शामिल होने आ रहे थे। बुधवार शाम करीब चार बजे नगर के शांति धाम स्कूल के नजदीक पीछे से एक ही बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। दो बदमाशों ने विक्रम व उसकी पत्नी के तमंचे अड़ा दिए।

तीसरे युवक ने पत्नी के सारे जेवरात मंगलसूत्र, झुमकी, पायल, जंजीर आदि उतार ली। विक्रम की जेब व पत्नी के पर्स में पड़े करीब 20 हजार रुपये छीन लिए। विरोध करने पर विक्रम की पिटाई भी की। इसके बाद बदमाश अतर्रा की ओर बदमाश भाग निकले।  विक्रम पत्नी व बच्चों के साथ थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार और इंसपेक्टर भगवती प्रसाद मिश्र ने आननफानन बिसंडा, ओरन, नरैनी, खुरहंड आदि चौकी व थानों को सूचना देकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। सीओ ने कहा कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। बदमाश भाग नहीं पाएंगे। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, दिनदहाड़े लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें