बबेरू। नशे में धुत युवक ने घर में घुसकर किशोरी के
साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर मारपीट की। शोर मचाने पर जान से मारने
की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर
दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कोतवाली में दर्ज
कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह मायके गई थी। उसकी 14 वर्षीय पुत्री को
अकेला पाकर रात में गांव का दबंग युवक ऊदल पुत्र रामसिया नशे में धुत होकर
घर में घुस गया।
बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर
मुंह दबाकर पिटाई की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्चों के
रोने-चिल्लाने पर आरोपी भाग निकला।
पुत्री ने फोन पर घटना की
जानकारी दी। महिला की तहरीर पर युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में घर और
रिश्तेदारों के यहां दबिश दी गई है।