फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक कर रही मैजिक पलटी, वृद्ध की मौत

Mon, 26 Feb 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन

ओवरटेक कर रही मैजिक पलट गई। उस पर सवार वृद्ध की मौत हो गई और आधा दर्जन अन्य यात्री घायल हो गए। इनका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। अन्य हादसों में तीन बाइक सवार समेत चार राहगीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के सबादा गांव का जहीर (65) पुत्र रमजानी अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह वह तुलसी एक्सप्रेस से बांदा आया था। मैजिक से पत्नी सुगरा (55) के साथ घर जा रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करने में मैजिक पलट गई। जहीर की मैजिक में दबकर वहीं मौत हो गई। पत्नी समेत अन्य आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई। मृतक के छह पुत्र व पांच पुत्री हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

उधर, मध्यप्रदेश में अजयगढ़ थाना क्षेत्र के लौलास निवासी राजाभईया (38) सोमवार की सुबह बाइक से चचेरे भाई कालका (32) के साथ लोहरा गांव जाते समय मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव के पास ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। गिरवां थाना क्षेत्र के जखनी गांव का अशोक कुमार (25) सुबह बाइक से भरुवा सुमेरपुर गांव जाते समय निवाइच गांव के पास गिरकर घायल हो गया। जसपुरा कस्बा निवासी सोनू (25) रविवार की शाम बाइक से डांढ़ामऊ गांव जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें