बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव में बालक पर मिट्टी का तेल आग लगा दी गई। इससे बालक झुलस गया। इसकी तहरीर कोतवाली में दी गई है। गांव के साबिर पुत्र शब्बीर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका पुत्र सलमान (11) गांव के राजेंद्र की दुकान में मोबाइल फोन में मेमोरी कार्ड डलवाने गया था।
वहां चार लोगों ने चुनावी रंजिश में सलमान को पकड़ कर उसके ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल दिया और आग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाई और बालक को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी मुन्नाबाबू निरंजन ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।