फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने थाने में हेड कांस्टेबल को पीटा

Thu, 18 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। देहात कोतवाली में तैनात प्रोन्नत हेड कांस्टेबल (एचसीपी) को उसके ही कोतवाली प्रभारी ने पीटकर घायल कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर उसका डाक्टरी परीक्षण हुआ।
विज्ञापन


एसपी ने घटना की जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी है। फिलहाल थानाध्यक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एसपी ने एचसीपी को ही वहां से हटाकर मटौंध थाने से संबद्ध कर दिया है।

मौदहा निवासी इरशाद अहमद (55) देहात कोतवाली में एचसीपी है। उसे पथरी, पचुल्ला, छेहरांव गांव की बीट दी गई है। इरशाद ने बताया कि थानाध्यक्ष संजय सिंह यादव ने 16 फरवरी की रात उसे बाइक से गश्त पर जाने को कहा।
विज्ञापन


उसने रात को बाइक से जाने में दिक्कत बताते हुए चौपहिया वाहन उपलब्ध कराने को कहा। इस पर थानाध्यक्ष ने अभद्रता की। विरोध करने पर उसे पीटा। स्टाफ ने बीचबचाव किया।

एसपी से फरियाद करने पर उसकी बात नहीं सुनी गई। तब उसने सिटी मजिस्ट्रेट से आरजू-मिन्नत की। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर गुरुवार को जिला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष ने एचसीपी की अंगुली में काट लिया था।

इस बाबत कोतवाली प्रभारी का कहना है कि उन्होंने सिर्फ यह कहा था कि नौकरी कर रहे हो तो ड्यूटी पर जाना ही पडे़गा। हेड कांस्टेबल मनगढ़ंत आरोप लगा रहा है।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक को तत्काल घटना से अवगत करा दिया था। एसपी राजेंद्र प्रसाद पांडे का कहना है कि सीओ की जांच में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

हेड कांस्टेबल को फिलहाल मटौंध थाने से संबद्ध किया है। दूसरी ओर अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि एचसीपी इरशाद की मर्जी के मुताबिक ही उसका तबादला मटौंध थाने में किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें