फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के प्रवक्ता का शव पेड़ पर टंगा मिला

Wed, 04 Jul 2018 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
कानपुर देहात के एक इंटर कालेज के प्रवक्ता का मंगलवार को बदौसा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के पास सुनसान स्थान पर पेड़ पर फंदे पर लटका शव मिला। जेब में मिले एटीएम कार्ड और मोबाइल से पुलिस ने उनकी शिनाख्त कानपुर शहर के बर्रा निवासी मनोज कटियार के रूप में की। मनोज एक जुलाई को चित्रकूट दर्शन करने अकेले गए थे। पुलिस की सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस जहां इसे आत्महत्या बता रही, वहीं परिजन पुलिस की बात पर यकीन नहीं कर रहे हैं।   
विज्ञापन


कानपुर नगर के बर्रा डी-500 निवासी मनोज कटियार (40) पुत्र राजाराम कटियार का शव मंगलवार को सुबह छह बजे तुर्रा गांव के पास नेशनल हाईवे से 500 मीटर दूर नाले के किनारे बबूल के पेड़ पर नायलोन की रस्सी से लटका मिला। चौकीदार परमानंद ने थाने को सूचना दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव के पास काला बैग, पैंट और सफेद रंग की शर्ट रखी हुई थी। पास ही पर्ची में मोबाइल फोन के दो नंबर और डी-500, बर्रा, केएनपी लिखा था। पुलिस को मनोज की पैंट की जेब से 22 हजार रुपये नगद, स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड भी मिला है। मोबाइल से मिले नंबर पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो प्रवक्ता की पत्नी रिचा कटियार थाने पहुंचीं।

रिचा ने पुलिस को बताया कि शव उनके पति मनोज कटियार का है। बताया कि मनोज कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगेसापुर स्थित गांधी इंटर कालेज में लेक्चरर थे। एक जुलाई को चित्रकूट दर्शन करने जाने की बात कहकर घर से अकेले निकले थे। बताया कि किसी तरह का कोई तनाव नहीं था और न ही किसी से कोई दुश्मनी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ आलोक सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया सुसाइड लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लेक्चरर की संदिग्ध हालात में हुई मौत को लेकर चर्चाएं भी हैं। घटनास्थल नाले के किनारे है। नीचे बारिश के पानी से मिट्टी गीली है, पर पैरों आदि के निशान नहीं मिले। शव के पास कुछ दूर तीन फाइबर के खाली गिलास, 6 पाउच पानी और इंग्लिश शराब की खाली शीशी मिली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें