फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरा के युवा की मौत का मामले में नया मोड़, 174 की जगह 302 का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरा के युवक की मौत का मामले में नया मोड़, चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। गांव तिगरा के एक युवक की 18 मार्च की रात कस्बा के वार्ड नंबर 10 में हुई मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस पहले जहां 174 की कार्रवाई की गई थी। अब अटेली पुलिस ने मृतक मनोज के पिता होशियार सिंह की शिकायत पर अटेली के वार्ड 10 में रहने वाले 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता होशियार सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा मनोज गाड़ी चलाता था। वह 18 मार्च रात को महेंद्र के घर गया था। लक्ष्मीनारायण ने उसे बताया कि मनोज महेंद्र के घर बेहोश पड़ा है। वहां जाकर देखा तो मनोज मरा हुआ था। इसकी शिकायत उसने तत्कालीन थाना प्रभारी को की लेकिन उन्होंने यह कहकर धमका दिया कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती तब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाएगी। उसके बेटे के पास शीला पत्नी महेंद्र के अक्सर फोन आते थे। मनोज व शीला में अवैध संबंधों के शक पर उसको जहर देखकर मारा गया है। महेंद्र व उसका पिता दोनों ने पुलिस में काम किया हुआ है। यही कारण है कि उन्होंने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने दी। यह मामला सीधे तौर पर हत्या का है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर लक्ष्मीनारायण, शीला, विजय व सोनू पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

युवक के पिता की शिकायत के आधार पर युवक की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -मलखान सिंह, एसएचओ, अटेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें