फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में कूदकर युवक ने दी जान

Sun, 03 Mar 2019 11:17 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
आत्महत्या करने वाले युवक के शोकग्रस्त परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक हफ्ते पूर्व गुजरात से लौटे युवक ने गांव के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। कुएं के बाहर पड़े मोबाइल फोन से ग्रामीणों और परिजनों को इसकी भनक लगी। परिजन मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजरख गांव में उमेश कुमार यादव (18) पुत्र बड़कू यादव रविवार को सुबह घर से निकला था। लगभग एक किलोमीटर दूर पानी भरे कुएं में उसने छलांग लगा दी। उसकी तलाश को निकले पिता और भाई ने उसका मोबाइल फोन कुएं के चबूतरे पर पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी। थाने से उपनिरीक्षक कमला प्रसाद मिश्र व रामबाबू यादव फोर्स के साथ आए।

फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बेंदा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक सिंह अपने गांव से गोताखोरों को लेकर पहुंच गए। ग्राम प्रधान रामभवन शर्मा, पूर्व प्रधान देवनारायण पटेल, कोटेदार शिवनारायण यादव आदि ने काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। पिता बड़कू यादव ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उमेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह गुजरात में मजदूरी करता था। एक हफ्ते पहले लौटा था। तब से गुमसुम था। तिंदवारी थाना निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें