फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में कर्जदार किसान ने फांसी लगा जान दी

Sun, 04 Dec 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कर्ज से परेशान किसान ने नलकूप के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। किसान के पिता पर बैंक और रिश्तेदारों का लगभग तीन लाख रुपये कर्ज था। इसकी अदायगी की जिम्मेदारी किसान पर ही थी।
विज्ञापन


सदर तहसील के तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजरख गांव के रामसेवक उर्फ साधू (30) पुत्र लल्लू सिंह ने शनिवार दोपहर अपने नलकूप के कमरे में फांसी लगा ली। भतीजे रोहित ने शव टंगा देखा तो घर वालों को सूचना दी। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। भाई बिरजू ने बताया कि रामसेवक पिता के साथ रहता था। दो भाई अलग रहते हैं। पिता के नाम 24 बीघा जमीन है। रामसेवक अपनी और पिता के हिस्से की 12 बीघा जमीन पर खेती करता था। पिता के नाम इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, बेंदा शाखा से दो लाख रुपये कर्ज है। पिता के कर्ज की अदायगी रामसेवक पर ही थी। इसके अलावा रिश्तेदारों और गांव वालों से लगभग एक लाख रुपये कर्ज ले रखा था। फसल न होने से कर्ज अदा नहीं हो पा रहा था। इसी चिंता में रामसेवक ने जान दे दी। इस बाबत एसडीएम से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन पर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें