फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवती की जहर से मौत

Thu, 12 May 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। ससुराल में जहर खाने से युवती की मौत हो गई। मायके वालों ने जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। दो साल पहले देवर के साथ ब्याही छोटी बहन ने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव निवासी संगीता (25) पत्नी जितेंद्र गुप्ता ने बुधवार की रात ससुराल में जहर खा लिया।

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन लाए। वहां से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सास कुसुमलता ने बताया कि संगीता के पांच वर्षीय और तीन वर्षीय दो पुत्र हैं। उनकी पढ़ाई के लिए वह शहर में रहने की जिद कर रही थी। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच एक हफ्ते से विवाद चल रहा था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।

उधर, मृतका के पिता शिवनारायण गुप्ता (गायत्री नगर, बांदा) ने बताया कि उसने अपनी दोनों पुत्रियों संगीता और सीमा की शादी छह साल पहले तिलौसा गांव निवासी विजय नारायण के पुत्र जितेंद्र और महेंद्र से की थी। दो साल पहले सीमा की गला घोंटकर हत्या के बाद फांसी पर टांग दिया था।
विज्ञापन


बच्चों और दूसरी पुत्री संगीता के मोह में उसने समझौता कर लिया था। आरोप लगाया कि इसके बाद ससुराल वालों ने दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर जहर खिलाकर संगीता को भी मार डाला। उधर, थानाध्यक्ष कमासिन आरपी सिंह का कहना है कि अभी तक उन्हें तहरीर नहीं मिली। शादी के सात साल से कम अवधि होने पर विवेचना क्षेत्राधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें