बांदा। शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर युवक
ने पत्नी को पीट दिया। बचाने आए पिता और मां को भी लहूलुहान कर दिया।
ग्रामीणों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
गौरिहार
(छतरपुर) थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव का राजेश शनिवार को दोपहर अपनी
पत्नी गोरी बाई (28) से शराब के लिए पैसे मांग रहा था।
पत्नी के
इनकार करने पर राजेश ने उसे लाठी से पीटने लगा। बहू को पिटता देख पिता हलके
(70) और मां शांती देवी (65) बचाने पहुंचे। युवक ने उन्हें भी नहीं बख्शा
और लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
सभी को ग्रामीणों ने अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना थाने में दी गई। राजेश भाग निकला।
एक
अन्य घटना में जमीनी विवाद को लेकर जसपुरा थाना क्षेत्र के नांदा देव गांव
में लल्लू (58) को उसके चचेरे भाई देवीदीन, देवराज, बाबू और भतीजे राहुल
ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।