फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग, ट्रेनें खंगालीं

Sat, 02 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के पठानकोट एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमले की जानकारी मिलने पर पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया। सभी थानों की पुलिस को सतर्क रहने के आदेश दिए गए। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। कई जगह पर वाहनों की चेकिंग की गई। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों के सामान की जांच की गई।
विज्ञापन



नववर्ष को लेकर जिले में पहले से अलर्ट है। पुलिस नये साल को लेकर पिछले कई दिनों से चेकिंग अभियान चला रही है। शनिवार सुबह पठानकोट के एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमले की जानकारी मिलने के बाद जिले में सुरक्षा के प्रबंध और पुख्ता कर दिए गए। जिले की सीमा पर चेकिंग शुरू कर दी गई।


शहर में भी पुलिस ने कई जगह नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों सामान की चेकिंग की। इसके अलावा सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, रजा लाइब्रेरी सहित अन्य कई सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा गई। रात के समय होटल और ढाबों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन



अधिकारियों का कहना है कि नये साल के लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहले ही अलर्ट जारी किया था। शासन से भी सतर्क रहने के निर्देश मिले थे। इसके बाद पूरी सतर्कता बरती जा रही है। एसपी साधना गोस्वामी ने बताया कि पूरे जिले में सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। सीआरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि ग्रुप सेंटर में भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें