फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग दलित किशोरी से दुराचार

Sun, 06 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओरन। नशे में धुत दरिंदे ने विकलांग दलित किशोरी से दुराचार किया। किशोरी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के बाद युवक भाग निकला। पिता ने थाने में गांव के एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय दलित विकलांग किशोरी शनिवार को शाम खेत से वापस लौट रही थी। पहले से घात लगाए गांव के एक युवक ने उसे दबोच लिया।

मुंह में कपड़ा ठूंसकर किशोरी को कुछ दूर खेत में बनी झोपड़ी के अंदर घसीट ले गया। शराब के नशे में धुत युवक ने किशोरी से दुराचार किया।

किसी से घटना के बारे में बताने पर उसे और उसके परिवार को जाने से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग निकला। किशोरी ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी अपनी मां से बताई।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने थाने में युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी है। उधर, थानाध्यक्ष बिसंडा रामपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें