फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के चार महीने बाद ही दी जान

Wed, 31 Aug 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
बांदा। ससुराल में नवविवाहिता की फांसी से मौैत हो गई। पिता ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगाया है। पैलानी थाना क्षेत्र के दीनदयाल का डेरा (सबादा) में नीरज देवी (19) पत्नी गोविंद निषाद की मंगलवार की रात फांसी से मौत हो गई। मृतका के पिता हीरालाल की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। पिता ने बताया कि चार माह पहले 28 अप्रैल को नीरज देवी की शादी की थी। ससुराल वालों ने दहेज की मांग लेकर शादी के दिन ही हंगामा मचाया था। इसके बाद भी 50 हजार रुपये और बाइक के लिए उसे प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर वह मायके आई थी। आठ दिन पहले पति उसे विदा करा ले गया था। यह भी बताया कि नीरज की मौत की खबर मायके में नहीं दी। दूसरे लोगों से सूचना मिली। शव घर के दरवाजे चारपाई पर रखा मिला। पति समेत सास, ससुर व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और साजिशन हत्या की तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम हाउस में पति के बाबा स्वामीदीन ने बताया कि नीरज गर्भवती थी। इलाज के लिए पति से अस्पताल ले जाने को कह रही थी। साथ न ले जाने पर अटारी में रस्सी से फांसी लगा ली। उधर, थानाध्यक्ष कृष्ण वीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें