फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चिकित्साधिकारी के खाते से चार लाख उड़ाये

Wed, 18 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड चिकित्साधिकारी के बैंक खाते से ऑनलाइन खरीदारी कर चार लाख रुपये निकाल लिए गए। चिकित्साधिकारी ने अतर्रा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चिकित्साधिकारी लोधू थोक निवासी डा.बाबूलाल पांडेय की पेंशन भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा (अतर्रा) में आती है। बुधवार को वह अपनी पासबुक में इंट्री कराने बैंक गए तो खाते में मात्र 24 पैसे दर्ज मिले।

खाते का ब्योरा देखा तो 25 फरवरी से 10 मार्च 2015 तक बंगलुरू के अज्ञात लोगों ने 4,15,946 रुपये की ऑनलाइन खरीद कर ली। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण उपाध्याय का कहना है कि कसबे में आधा दर्जन लोगों के खातों से रुपया निकाला जा चुका है। यह गैंग आसपास क्षेत्र से जुड़े होने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


फर्जीवाड़ा जांच के लिए ज्ञापन
बबेरू। समगरा गांव की विधवा के नाम फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर एक लाख रुपये हड़पने के मामले में ग्राम प्रधान फूलचंद्र निषाद समेत आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने एसडीएम विनय कुमार पाठक को दिए ज्ञापन में कहा है कि दलालों ने सुरतिया पत्नी कुदउवा को विधवा पेंशन दिलाने का झांसा देकर फोटो व कागजात हासिल कर लिए।

बैंक मैनेजर से मिलकर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर एक लाख रुपये हड़प लिए गए। मामले की जांच मरका थानाध्यक्ष के अलावा किसी अन्य को दिए जाने की फरियाद की। ज्ञापन देने वालों में कामता यादव, कृष्णपाल, राकेश, रामकिशोर, दयाशंकर, राजाराम, रामखिलावन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें