फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर चार लाख का माल चोरी

Wed, 18 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़ कर चोर लाखों रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए।  सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर के बावजूद  पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। गांव चांदपुर निवासी रामसेवक कटियार अपने दूसरे मकान में सो रहे थे। पहले मकान में ताला पड़ा था। उनका बेटा आशीष अपने परिचित को देखने अस्पताल गया था। वहां से लौटकर वह पिता के पास जाकर सो गया। इस दौरान रात में किसी समय चोर बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। यहां रखी
विज्ञापन


अलमारी और बक्सों को तोड़कर जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए। बुधवार की सुबह मकान का ताला टूटा देखकर परिजनों को अंदेशा हुआ। ये अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा देख चोरी का पता चला। देखते ही देखते यहां पर काफी लोग जमा हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस काफी समय बाद मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर लौट गई। इसको लेकर ग्रामीणों में

आक्रोश है। परिजनों ने बताया कि चोर घर से 20 हजार रुपये नगद  और करीब चार लाख रुपये की कीमत के जेवर, गैस सिलेंडर, मोबाइल और कपड़े चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

उधर, मुखबिर की सूचना पर बुधवार को जीआरपी के सिपाहियों ने ठंडी सड़क से एक रिक्शा चालक को सिलेंडर चोरी के आरोप

में हिरासत में ले लिया। पूछताछ में रिक्शा चालक ने अपना नाम सोनू निवासी ढिलावल बताया। उसने बताया कि एक युवक उसके रिक्शे पर सिलेंडर रखकर लालदरवाजा ले गया था। यहां पर उसने सिलेंडर उतार दिए। वहीं सिपाहियों का कहना है कि 15 मार्च को नवभारत सभा भवन में आयोजित हुए एक शादी समारोह से दो सिलेंडर चोरी हुए थे। इसकी सूचना जीआरपी में दी गई थी। मुखबिर की सूचना पर सोनू को पकड़ा है। जांच के बाद रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें