फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में प्रत्याशी समेत चार घायल

Wed, 30 Sep 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) प्रत्याशी समेत चार घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बाइक सवार को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी गोमती (24) पुत्री शिरोमन बुधवार को सुबह बीडीसी के लिए किए गए अपने नामांकन पत्र की जांच कराने रोडवेज बस से बड़ोखर ब्लाक जा रही थी। नरैनी रोड पर राजा देवी डिग्री कालेज के पास बस से गिरकर घायल हो गई।

उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव निवासी विक्रम (30) व तिंदवारा गांव निवासी राकेश (25) बुधवार को सुबह बाइक पर सतना (मध्य प्रदेश) से गांव लौट रहे थे। तिंदवारा गांव के पास पुरवा में रोशनी (15) पुत्री हनुमान प्रसाद बाइक की टक्कर से घायल हो गई।
विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीणों ने विक्रम व राकेश को लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत में विक्रम को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें