बांदा। संदिग्ध परिस्थिति में युवा किसान की मौत
हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गिरवां थाना क्षेत्र के
बरसड़ा बुजुर्ग गांव निवासी रामसिया (40) पुत्र दुर्गा प्रसाद सोमवार को
शाम खेत में पानी लगाने गया था।
देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन
खेत गए तो वह मेड़ पर तड़प रहा था। उसे जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक
उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक
के एक पुत्र व चार पुत्रियां हैं। चाचा नत्थू ने बताया कि उसके जिस्म पर
कहीं चोट के निशान नहीं थे। बेहोशी हालत में मिलने से कुछ जानकारी नहीं हो
पाई। उसके पास डेढ़ बीघा जमीन है। कुछ जमीन बंटाई पर लेकर परिवार पालता था।