फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में किसान की मौत

Tue, 13 Oct 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध परिस्थिति में युवा किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा बुजुर्ग गांव निवासी रामसिया (40) पुत्र दुर्गा प्रसाद सोमवार को शाम खेत में पानी लगाने गया था।
विज्ञापन


देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन खेत गए तो वह मेड़ पर तड़प रहा था। उसे जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मृतक के एक पुत्र व चार पुत्रियां हैं। चाचा नत्थू ने बताया कि उसके जिस्म पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। बेहोशी हालत में मिलने से कुछ जानकारी नहीं हो पाई। उसके पास डेढ़ बीघा जमीन है। कुछ जमीन बंटाई पर लेकर परिवार पालता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें