फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में भाई संग पकड़ा गया दस्यु संग्राम सिंह

Tue, 02 Dec 2014 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बदौसा, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मंगलवार दोपहर दस्यु सरगना संग्राम सिंह एवं उसके भाई को धर दबोचने का दावा किया है। दोनों पर यूपी ने 50-50 हजार एवं एमपी पुलिस ने 15-15 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। इन दोनोें के साथ एक अन्य बदमाश भी पकड़ा गया है। पुलिस ने तीनों के पास से दो बंदूकें और एक रायफल तथा मोबाइल एवं पांच हजार रुपये नगद बरामद किया है। दूसरी तरफ चर्चा है कि तीनों ने सरेंडर किया है।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी दस्यु संग्राम सिंह ने सोमवार शाम अपने ही गांव के एक मकान में आग लगा दी। ग्रामीणों से उसकी गोलीबारी भी हुई थी। पुलिस का दावा है कि मंगलवार दोपहर बदौसा थाना क्षेत्र के गजपतिपुर गांव के जंगल में दस्यु संग्राम सिंह के होने की सूचना मिली। इस पर कई थानों की पुलिस ने जंगल घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में संग्राम सिंह और उसके भाई राजाबाबू तथा मध्य प्रदेश निवासी धर्मराज सिंह को धर दबोचा गया।
संग्राम और राजाबाबू पर यूपी पुलिस ने 50-50 हजार रुपये और एमपी पुलिस ने 15-15 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। धर्मराज सिंह के ऊपर एमपी पुलिस से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। मुठभेड़ में संग्राम सिंह के पास फैक्ट्री मेड दोनली बंदूक और राजाबाबू के पास फैक्ट्री मेड एकनली बंदूक 12 बोर तथा धर्मराज सिंह के पास देशी रायफल बरामद हुई। दो दर्जन कारतूस, तीन मोबाइल फोन और 5000 रुपये नगद भी मिले हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ चर्चा है कि तीनों ने सरेंडर किया है। पुलिस ने बाद में मुठभेड़ की कहानी रच डाली। क्योंकि जंगल के आसपास के ग्रामीणों ने फायरिंग की आवाज सुनने की बात नहीं बताई है। इतना ही नहीं पुलिस भी मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग का विवरण नहीं दे पाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें