‘बहकावे में मत आना, सोच-समझ कर बटन दबाना’ यह नारे लगाकर स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए मतदान को प्रेरित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मतदाताओं को जागरूक करने की शपथ ली।
गुरुवार को सेंट जेवियर्स हाईस्कूल से निकली जागरूकता रैली का शुभारंभ उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) एसएन त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया। समापन पर निदेशक नवल किशोर चौधरी व उप प्रधानाचार्य रीना सिंह ने आभार जताया। प्रीति सिंह, नबीला परवेज, रमाकांती मौर्य, मनीषा त्रिपाठी, प्रशांत त्रिवेदी, पुष्पेंद्र यादव, सुशील सिंह, आकांक्षा गुप्ता आदि टीचर व अभिभावक मौजूद रहे।
उधर, विकास भवन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सीडीओ आरके सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मतदाताओं को जागरूक करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम नारायण, डीआईओएस हिफजुर्रहमान, अर्थ एवं संख्या उप निदेशक एसएन त्रिपाठी व जिला संख्याधिकारी आरडी यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी इशरत जहां, रीना सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रुपेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
श्रीकृष्णा आइडियल हायर सेकेंडरी स्कूल, बबेरू रोड में प्रबंधक जेपी यादव की अगुवाई में बच्चों ने रैली निकाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। मटौंध प्रतिनिधि के अनुसार, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी जगत सिंह राजपूत के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक, कन्या और प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर राहगीरों को मतदान के लिए प्रेरित किया। संकुल प्रभारी जयगोपाल ने गोष्ठी में वोट का महत्व बताया। सरोज जड़िया, संध्या रानी, संगीता, हरेश कुमारी, ब्रजदीप, आलोक, ऋचा, संगीता, रमेश, शत्रुघ्न, पारथ कुशवाहा, सत्यनारायण, रामकुमारी, साधना, प्रीति सिंह, शिल्पी सिंह, धर्मवीर साहू, रामहित दीक्षित, आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार, उप जिलाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद यादव व खंड शिक्षाधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली रवाना की। कस्बे में भ्रमण के बाद रैली का तहसील परिसर में समापन हुआ। एसडीएम ने निडर होकर मतदान करने का संदेश दिया। रैली में प्राथमिक विद्यालय करुहिया पुरवा प्रथम व द्वितीय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, वासुदेव पब्लिक स्कूल, सनराइज पब्लिक स्कूल, बीआर पब्लिक स्कूल, कन्या इंटर कालेज, प्राथमिक व पूर्व विद्यालय सुंदर कुआं आदि स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। शैलेंद्र मिश्रा, विवेक यादव, महेंद्र गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्त, रमाशंकर यादव, शैलेंद्र रावत, इंद्रप्रभा पटेल, श्रीपाल वर्मा, प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव, माया गुप्ता आदि मौजूद रहे।