फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जदार किसान ने फांसी लगा कर जान दी

Sat, 07 Nov 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। फसल की तबाही और कर्ज से परेशान किसान ने अपने खेत के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव के मजरा पड़वनिया डेरा निवासी किसान रामनारायण निषाद (50) पुत्र राम सहाय शनिवार को शाम अपने खेत गया था। शाम को वहां से गुजर रहे किसानों ने उसका शव फांसी पर टंगा देखा। घटना की सूचना जसपुरा थाने में दी गई।

पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों के मुताबिक खरीफ की फसल सूखने और रबी बुआई के लिए खेतों में नमी गायब होने से वह तनाव में था। सिंचाई का साधन न होने से खेतों में बीज पडना असंभव था। उस पर बैंक का डेढ़ लाख और रिश्तेदारों का लगभग 50 हजार रुपये कर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले पिछले वर्ष रबी फसल ओला और अतिवृष्टि से बर्बाद हो गई थी। कर्ज चुकाने का कोई जरिया नहीं था। इसी तनाव में उसने जान दे दी। एसडीएम रामबहादुर पटेल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। लेखपाल को जांच के लिए भेजेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें