फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद में 12 घंटे पानी में पड़ा रहा शव, मछली पकड़ने गए युवक की नदी में डूबकर मौत

Thu, 19 Feb 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मछली पकड़ने गए युवक की नहाते समय केन नदी में डूबकर मौत हो गई। यूपी-एमपी सीमा विवाद में शव करीब 12 घंटे पानी में ही पड़ा रहा। बाद में बांदा शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


मृतक प्राइवेट चिकित्सक बताया गया। शहर में छावनी मोहल्ला निवासी गनी खां (35) पुत्र नवाब खां बुधवार को शाम मर्दननाका निवासी गुड्डू के साथ केवटन पुरवा (गंछा) में केन नदी मछली पकड़ने गया था। इसी बीच गनी खां नदी में नहाने लगा और गहरे पानी में चला गया। कुछ दूर टीले में बैठे साथी गुड्डू ने उसकी देर तलाश की।

पता न चलने पर गनी के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने नदी में शव की तलाश शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों युवक नदी के बीच टीले में बैठकर खाना खाते देखे गए थे। गांव की तरफ गनी की बाइक खड़ी थी। उधर, कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह दलबल के साथ मौके पर आए और घटनास्थल मध्य प्रदेश में बताकर वापस लौट गए।
विज्ञापन


देर रात झाड़ियों में फंसा गनी का शव देखा तो परिजनों ने फिर नगर कोतवाली को सूचना दी। उधर, गौरिहार (छतरपुर) थाने की पुलिस भी घटना स्थल पहुंची, लेकिन वह भी घटना स्थल अपने कार्य क्षेत्र से बाहर बताकर लौट गई। करीब 12 घंटे तक शव पानी में पड़ा रहा।

उधर एसपी राकेश शंकर का कहना है कि लेखपाल आदि ने घटनास्थल एमपी में बताया था पर शव बरामद होने के बाद पता चला है कि क्षेत्र बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र है। तब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

करंट लगने से युवक की मौत
चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव में बृहस्पतिवार को ट्यूबवेल में नहाने के बाद मोटर का पंप बंद करते समय करन सिंह (25) पुत्र विशंभर सिंह की करंट से मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें