फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेराबंदी पर अपहृत को छोड़कर भागे बदमाश

Wed, 30 Nov 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े बंदूक के बल पर किसान का अपहरण कर लिया। अपहृत किसान के मोबाइल से फोन करके घर वालों से फिरौती मांगी। पुलिस और ग्रामीणों की घेराबंदी से घबराए बदमाश अपहृत को बेहोशी हालत में छोड़ कर भाग निकले।
विज्ञापन


मरका थाना क्षेत्र के बाकल गांव निवासी किसान कमलेश यादव (35) पुत्र भूषण यादव उर्फ बुक्कू बुधवार को सुबह पांच बजे खेत जा रहा था। खेत के नजदीक पहुंचते ही घात लगाए एक दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने उसे दबोच लिया। मारपीट कर बदमाश उसे अपने साथ ले गए। बदमाशों ने अपहृत के मोबाइल से फिरौती मांगी। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्यवीर सिंह समेत काजीटोला चौकी पुलिस और मरका थाना पुलिस ने ग्रामीणों के साथ घेराबंदी की। बदमाश अपहृत कमलेश को दो किलोमीटर दूर फूलमती जंगल में छोड़कर भाग निकले। पुुलिस ने अपहृत को बेहोशी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र के मझीवां गांव में 12 नवंबर की रात राजा भइया पुत्र बरातीलाल विश्वकर्मा का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। फिरौती की रकम मिलने के बाद बदमाशों ने अपहृत को मुक्त किया था। बदमाशों की चहलकदमी से किसान खेत जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गश्त न होने से क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों का गिरोह सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें