फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का कटा शव ट्रैक पर मिला, पुलिस मान रही आत्महत्या और परिजन दुर्घटना

Wed, 04 Mar 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में नौवीं कक्षा की छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है और परिजन दुर्घटना। एक अन्य दूसरी घटना में पटरी पार कर रही वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मटौंध प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे से करीब चार किलोमीटर दूर दौनी बाबा के पास बुधवार को सुबह करीब पांच बजे सुमित्रा देवी (16) पुत्री मुल्लू अनुरागी घर से यह कहकर निकली थी कि शौच के लिए जा रही है। बाद में उसका शव रेल पटरी पर पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक माल गाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

वह जीजीआईसी मटौंध में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। मृतका के चाचा बद्दा अनुरागी ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष कमलेश यादव के मुताबिक मामला आत्महत्या का बताया जा रहा। दूसरी तरफ मृतका के परिजन घटना को हादसा बता रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, बुधवार को सुबह शंकर नगर के नजदीक ट्रैक पर पटरी पार कर रही राजाबेटी (80) पत्नी पुन्ना की मानिकपुर जा रही संपर्क क्रांति की चपेट में आकर मौत हो गई। पुत्री माया के मुताबिक मां चिल्ली (देहात कोतवाली) की रहने वाली थी। कुछ दिन पहले वह उसके घर शंकर नगर आई थी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें