फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, दो घायल

Sun, 15 Nov 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक राहगीर की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग जख्मी हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 
महोबा जिले के सिरसीकलां गांव का प्रेमनारायण (30) पुत्र रज्जू पाल शनिवार को शाम बाइक पर अपनी ससुराल पैलानी जा रहा था।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोयरा मुगली गांव के पास सामने से आ रही बाइक की भिड़ंत मेें प्रेम नारायण और दूसरी बाइक सवार प्रकाश (40) पुत्र परशुराम (कबरई) व पत्नी अनीता (38) घायल हो गए।

सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रेमनारायण को कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


मां केसर ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह गुजरात में कपड़ा मिल में काम करता था। दीवाली की छुट्टी में घर आया था। उधर, दूसरी बाइक में सवार प्रकाश को भी कानपुर रेफर कर दिया गया।

अन्य सड़क हादसों में बिसंडा थाना क्षेत्र के गड़ाव गांव का जागे वर्मा (38) पुत्र लाला रविवार को शाम साइकिल से बिसंडा जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया।

एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के लोधन पुरवा (सौंता स्योढ़ा) गांव का लाला भइया (18) पुत्र चिरौंजीलाल गांव के पप्पू राजपूत (22) पुत्र लखना के साथ बाइक पर अपने ननिहाल करतल से लौटते समय महुआ गांव के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें