फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में गरमाया सट्टे का बाजार

Wed, 20 Apr 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अतर्रा। आईपीएल में क्रिकेट प्रेमी खेल का लुत्फ उठा रहे हैं तो दूसरी तरफ नगर में सट्टेबाजों की चांदी है। मैचों में लाखों का सट्टा लगाकर युवाओं को बर्बाद किया जा रहा है। इसमें सफेदपोश से लेकर बड़े व्यवसायी तक शामिल हैं। पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे है।
विज्ञापन


सट्टेबाज टेलीविजन के सामने बैठकर युवाओं से दांव लगवा रहे हैं। इनका गिरोह नगर में पूरी तरह सक्रिय है। इसके सदस्य अलग-अलग मोहल्लों में मैच शुरू होते ही टीवी सेट के सामने पूरे साजो सामान के साथ बैठ जाते हैं। इनकी बैठक नरैनी रोड, भवानीगंज, चूड़ी गली, तेल गली, सुनारी गली, स्टेशन रोड, बिसंडा रोड, बांदा रोड, रामलीला मैदान, बदौसा रोड आदि मोहल्लों में है। डीलिंग ज्यादातर मोबाइल फोन व कोड से होती है। व्यवसायी और सफेदपोश भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

हर मैच में टास, गेंद, रन या विकेट पर सट्टा लग रहा है। टीमों की हार-जीत का सट्टा मैच शुरू होने के पहले ही लगा दिया जाता है। जब तक एक टीम अपनी पारी खत्म नहीं कर देती, तब तक हार-जीत का सट्टा लगता है। उधर, प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया कि सट्टेबाजी के बारे में जानकारी नहीं है। जल्द ही सट्टेबाजों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें