फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से ले जाकर पीटा, गिरफ्तारी की मांग

Sat, 04 Jun 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
दबंगों द्वारा की गई बेरहम पिटाई से पीठ पर पड़े निशान दिखाता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कुशवाहा नगर निवासी शनि तिवारी पुत्र तेज बहादुर ने क्षेत्राधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र देकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कहा है कि 2 जून की रात पड़ोस के विकास राजपूत, संजय व एक अन्य उसे घर से बुलाकर नवाब टैंक ले गए। उसने अपने 300 रुपये मांगे तो तीनों ने उसे बेल्ट से बुरी तरह पीटा। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध धारा 323, 504, 506 की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही चोटों का मेडिकल भी कराया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें