फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में बीडीसी को गोली मारी

Mon, 30 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। रंजिश के चलते बीडीसी सदस्य को गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने एक नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) रमेश (35) रविवार की रात खेत में पानी लगाने गया था। लौटते समय तीन लोगों ने उसे रोक लिया और तमंचे से गोली मार दी।

गोली उसके दाएं पैर में लगी। घायल अवस्था में भी वह जान बचाकर भाग निकला। इस बीच आसपास के किसान और अन्य लोगों ने ललकारा तो हमलावर भाग निकले।

परिजन घायल रमेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा लाए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रमेश के मुताबिक चार साल पहले गांव की एक युवती से दुराचार होने पर उसने अपनी जीप से उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया था। इसी बात को लेकर दुराचार के आरोपी दुश्मनी मान गए।
विज्ञापन


उधर, वर्ष 2012 में गांव के सदाशिव को गोली मार दी गई। इस घटना में रमेश और उसके भाई के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दोनों भाई जमानत पर हैं।

रमेश का कहना है कि चार नवंबर को भी हमलावरों ने उसे तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, थानाध्यक्ष आरपी सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें