फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में बैंक कैशियर से 10 लाख की लूट

Sat, 02 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
लूट के शिकार कैशियर से पूछताछ करते डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, साथ एससपी राजेंद्र प्रसाद पांडेय व अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। बाइक सवार तीन बदमाशों ने शनिवार को इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा से कैश लेकर जा रहे तिंदवारा शाखा के हेड कैशियर से 10 लाख रुपये लूट लिए। शहर कोतवाली क्षेत्र के नरैनी रोड स्थित केसीएनआईटी कालेज के पास दिनदहाड़े लूट से हरकत में आई पुलिस ने शहर की सभी सीमाओं पर नाकेबंदी की। एसपी, डीआईजी भी मौके पर पहुंचे लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं मिला। हेड कैशियर की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।तिंदवारा स्थित इलाहाबाद बैंक के हेड कैशियर रावेंद्र कुमार शुक्ला, बैंक के सफाई कर्मचारी राजेश कुमार के साथ बैंक की
विज्ञापन


गूलरनाका स्थित मुख्य शाखा से 10 लाख रुपये लेकर बाइक से बैंक जा रहे थे। रुपयों से भरा बैग राजेश लिए था। केसीएनआईटी के पास एक ही बाइक से आए लुटेरों ने लात मारकर बैंककर्मी की बाइक गिरा दी। बीच में बैठे लुटेरे ने राजेश से रुपयों वाला बैग छीना और तीनों तिंदवारा गांव की ओर भाग निकले।बाइक से गिरकर राजेश चुटहिल हो गया। बैंक पहुंचकर दोनों ने घटना की सूचना अधिकारियों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में नगर क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार, कोतवाली और चौकियों की फोर्स के साथ पहुंचे। एसपी राजेंद्र प्रसाद पांडेय भी आ गए। तुरंत सीमाओं की नाकेबंदी कर दी गई, पर लुटेरों की हवा तक नहीं लगी। कैशियर ने बताया की बैग छीनने वाला लुटेरा काले रंग के कपड़े पहने था। तीनों के चेहरे खुले थे।कुछ ही देर बाद डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्हाेंने भी बैंककर्मियों से पूछताछ की। दोनों अफसरों ने कहा कि लुटेरों की तलाश के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है। कुछ बैंककर्मी भी शक के दायरे में हैं। अफसरों ने उम्मीद जताई कि 24 घंटे के अंदर लूट का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें