फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में मजदूर का गला रेत शव झाड़ियों में फेंका

Sun, 24 Jul 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद घटना स्थल का निरीक्षण करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। धारदार हथियार से गला रेत कर युवक की हत्या कर दी गई। शव हरी-भरी झाड़ियों में फेंककर हत्यारे फरार हो गए। हत्या के पीछे कोई वजह स्पष्ट नहीं हो रही है। परिजन भी किसी से रंजिश नहीं बता रहे हैं। उसकी पत्नी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर के गूलरनाका निवासी अंसार (40) पुत्र निसार बेग लगभग तीन साल से आजाद नगर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। वह हाथ ठेलिया से भाड़ा ढोने का काम करता था। शनिवार को सुबह वह रोजमर्रा की तरह मजदूरी के लिए ठेलिया लेकर घर से निकल गया।
विज्ञापन


फिर वापस नहीं आया। रविवार को सुबह एक पड़ोसी युवक ने अंसार का खून में लथपथ शव शहर की सीमा पर स्थित पल्हरी रोड में निर्माणाधीन मकान के पीछे घास और जंगली पौधे के बीच पड़ा होने की खबर दी। घर के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई और घटना स्थल की वीडियोग्राफी कराई। गला पूरी तरह कटा हुआ था। जिस्म पर शर्ट और पैंट था। नजदीक में ही अंसार की ठेलिया खड़ी थी। पत्नी नूरजहां ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। उधर, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि फिलहाल हत्या की स्पष्ट वजह नहीं पता चल रही है। जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें