फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 17 Jun 2018 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
खप्टिहा गांव में घटना पर इकट्ठा ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पति की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति ने पड़ोसी युवक से अवैध संबंध संबंध की आशंका पर डांटने की बात स्वीकार की है। पैलानी थाने के खप्टिहाकलां गांव निवासी राजेश निषाद की पत्नी आशा देवी ने रविवार को घर के अंदर छप्पर की धमनी में रस्सी से फांसी लगा ली। घटना के समय पति मिठाई बनवाने एक गांव गया था। सास और ससुर बाजार में दुकान लगाए थे। इसी बीच सुनसान मौका पाकर आशा ने पक्के मकान में खुद को अंदर बंद कर लिया।

विज्ञापन


अंदर छप्पर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसके चार पुत्र हैं, जो घटना के समय बाहर थे। पति राजेश ने बताया कि पत्नी आशा का पड़ोस के एक युवक से अवैध संबंध की आशंका थी। बार-बार मना करने के बावजूद भी हरकत से बाज नहीं आती थी। इसी बात को लेकर उसने पत्नी को डांटा था और ससुराल में उसके मां-बाप से भी शिकायत की थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाई। उसका मायका सिंधनकला गांव में है। खुदकुशी की सूचना पर चौकी इंचार्ज राजनारायण नायक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और सीढ़ी के सहारे अंदर से दरवाजा खुलवाकर शव बाहर निकलवाया। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें